Posts

Showing posts with the label #city #shimla #travelblog

शिमला जाने से पहले जानें ये 5 बातें, मेरा रियल एक्सपीरियंस

Image
  भोपाल स्टेशन पर जब हम सभी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे, मुझे साफ़-साफ़ याद है उससे पहले मैंने किसी के चेहरे पर वो उत्साह, वो रोमांच नहीं देखा था क्यों कि डेढ़ साल से कॉलेज में हमें इतना मनमौजी होने का मौका ही नहीं मिला। कई मौके आये भी होंगे पर शिमला और चंडीगढ़ घूमना, वो भी दोस्तों के साथ;मेरे लिए ये पहला अनुभव था। इस सफ़र में हम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के अभिभावक के रूप में साधना मैडम और शालिनी मैडम का सानिध्य प्राप्त था।     शाम को मालवा एक्सप्रेस के साथ ही हमारा सफ़र भी शुरू हो गया, दिसंबर भी शुरू हो गया था इसलिए ठंड के कारण, रात के सफर में ट्रेन के बाहर का नज़ारा तो नहीं बता सकता मग़र जब आप के साथ कॉलेजी दोस्त हों तो कहीं भी नज़ारा बन सकता है। कभी अंत्याक्षरी तो कभी एक दूसरे की खिल्ली उड़ाते हुए हम मज़े में थे। लगभग रात के 11 बजे के बाद एक के बाद एक सभी दोस्तों पर नींद हावी होने लगी। सुबह 5 बजे दिल्ली में हमारे सीनियर अक्षित भैया और मनीषा दीदी मिलने आये थे, तब वही अनुभव हुआ जैसे कि अपने बड़े भैया और दीदी बीच सफ़र में मिलने आये हों। सुबह चाय की चुस्की क...