छेड़खानी करने पर जीजा-साले ने उतारा मौत के घाट:रीवा में 13 माह पहले युवक की हत्या, 4 महीने गुजरे तो मिला नर कंकाल, 408 दिन में खुलासा

 

छेड़खानी करने पर जीजा-साले ने उतारा मौत के घाट:रीवा में 13 माह पहले युवक की हत्या, 4 महीने गुजरे तो मिला नर कंकाल, 408 दिन में खुलासा




408 दिन बीतने के बाद 14 नवंबर 2022 को पुलिस संदेहियों तक पहुंची है। हत्याकांड में शामिल आरोपी साला गिरफ्तार हो गया है। जबकि शातिर अपराधी जीजा सूरत में फरारी काट रहा है। रीवा पुलिस की एक टीम साइबर सेल से लोकेशन लेकर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। गिरफ्त में आए आरोपी को मऊगंज पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा करते हुए एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि फरियादी इन्द्रलाल गिरी पुत्र चुड़ा गिरी 51 वर्ष निवासी छुहिया गांव मऊगंज थाने शिकायत लेकर पहुंचा। कहा कि उसका लड़का विकास गिरी 21 वर्ष लापता है। सूचना के बाद मऊगंज पुलिस ने 5 अक्टूबर 2021 को गुम इंसान क्रंमाक 59/21 पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

चार माह बाद जंगल में मिला आधार कार्ड
5 फरवरी 2022 को चार माह बाद इन्द्रलाल गिरी ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। उसने कहा कि दुधमनिया जंगल में एक मानव कंकाल पड़ा है। जिसके पास से पैन्ट, पर्श और आधार कार्ड सहित अन्य कागजात पड़े है। जो मेरे लड़के विकास गिरी के है। जानकारी के बाद मर्ग क्रंमाक 09/22 आईपीसी की धारा 174 कायम हुआ।

जीजा ने मारा डंडा तो मर गया
बहनों से छेड़खानी की जानकारी ली, तो घर वालों ने बताया कि विकास गिरी छेड़ रहा था। हम लोगों को देखकर विकास गिरी भागने लगा। तब मैं और जीजा ने पीछा किया। तभी जीजा ने एक डण्डा से मारा तो वह मर गया। तब हम दोनों ने मिलकर विकास गिरी का हाथ पैर रस्सी में बांधकर दुधमनिया जंगल में फेंक दिए।


Comments

Popular posts from this blog

"एक कविता" रिया के लिये..BY SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

It was snapped in half' - Maxwell explained about his injury

"वो अपना यार"- "कविता" - BY SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"