"वक्त की अहमियत" A Poem BY- SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"


जिंदगी में जिंदगी की ये अहमियत जान लो,
वक्त पे हर काम करने की अभी से ठान लो,
जिंदगी है तुम्हारी एक कहानी की तरह,
काम से ही नाम होगा जिंदगी में हर जगह,
काम से पहचानते हैं लोग मतलब में यहाँ,

जिंदगी ये काम की है,काम में इसको लगा,
काम से ही जिंदगी में नाम है पहचान है,
वक्त को पहचान ले तो मंजिलें आसान है,
मंजिलें तेरी मिलेंगी,वक्त की तू कद्र कर,
कर कड़ी मेहनत लगन से,और थोड़ा सब्र कर..

शिवांकित तिवारी’शिवा’
जबलपुर (मध्यप्रदेश)



Comments

Popular posts from this blog

"याद है क्या अभी भी तुमको"- "कविता"- BY SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

परवीन शाकिर के मशहूर शेर

धर्मवीर भारती के 10 विचार, पढ़िए उनके उपन्यास से खोजे गए प्रेरक विचार