देशभक्ति से ओतप्रोत कुछ बहुचर्चित मुक्तक - By Shivankit Tiwari "Shiva"

दिलों में हम सभी के हिन्द का ही नाम निकलेगा,
भारत  मां  के  वीर  सैनिकों  का काम निकलेगा,
मोहब्बत की धरा इस हिंद के है हम  बसिंदे  सब,
कलेजा  चीरकर  देखो   तो  हिंदुस्तान  निकलेगा,

~©® शिवांकित तिवारी "शिवा"
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

ना   हिन्दू   को   बाटियें,  ना  मुसलमान   को  बाटियें
ना भगतसिंह को बाटियें,ना अब्दुलकलाम को बाटियें
दिलों की नफरतों को ख़तम करिये अब सभी मिलकर,
मोहब्बत  बाटियें  ना अब इस  हिन्दुस्तान को  बाटियें,

-©® शिवांकित तिवारी "शिवा"
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

गगन  भी  हो  मगन  मेरे वतन का गान करता है,
तिरंगा जब भी लहरायें वो झुक सम्मान करता है,
विश्व को शान्तिप्रियता का सिखाया पाठ हमने ही,
तभी  तो  हिंद  का  सारा  जहां गुणगान करता है,

~©® शिवांकित तिवारी "शिवा"
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

मुझे  इस   बात   का   बेहद   गुमान  रहता  है,
कि, 
मै हिन्दुस्तान में और मुझमें हिन्दुस्तान रहता है,

-©® शिवांकित तिवारी "शिवा"
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मोहब्बत की मीनारों को गिराया जा नहीं सकता, समंदर  के  किनारों को सुखाया जा नहीं सकता, भले कर ले तू पाक जितनी भी नापाक कोशिशें, सुन, भारत  के  तिरंगे  को  झुकाया  जा नहीं सकता, -©® शिवांकित तिवारी "शिवा"
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
तेरी गीदड़ धमकी से ना हम डरते है सुन इमरान,
सीने में हम सबके तिरंगा देख खड़े हम सीना तान,
जिंदा है तू बाप के दम पर बाप तेरा है हिंदुस्तान,
जिस रूठा बाप तेरा सुन पाक रहेगा बस श्मशान,

-©® शिवांकित तिवारी “शिवा”

#ShivankittiwariPoems #Shivankittiwarikavita #shivankitquotes #shivankittiwarikigajal, #ShivankittiwariPoems 

Image
देशभक्ति से ओतप्रोत कुछ बहुचर्चित मुक्तक

Comments

Popular posts from this blog

"याद है क्या अभी भी तुमको"- "कविता"- BY SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

परवीन शाकिर के मशहूर शेर

धर्मवीर भारती के 10 विचार, पढ़िए उनके उपन्यास से खोजे गए प्रेरक विचार