BANELLI TRK 702 और 702 X EICMA motor Show में पेश की गई, जानिए इसकी ख़ास बातें


Image Courtesy:Internet

प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी Banelli ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA मोटर शो में अपनी नई TRK 702 एडवेंचर बाइक से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस बाइक को दो ट्रिम्स- TRK 702 और 702 X में पेश किया है।अपडेटेड मॉडल के डिजाइन में बदलाव किया गया है और इसमें ट्यूबलेस टायरों के साथ नए वायर-स्पोक व्हील दिए गए हैं। दोनों बाइक्स 698cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएंगी।आइये इनके बारे में जानते हैं।
जानिए क्या है New Banelli TRK 702 के लुक में ख़ास?

डिजाइन की बात करें तो New Banelli TRK 702 नए फ्रंट फेडर, नॉच गार्ड, हैंडलबार, फॉक्स कार्बन फिनिश के साथ मिरर, स्टेप अप सीट और एक उठी हुई विंडस्क्रीन दी गई है।बाइक में बैकलिट स्विचगियर, हलोजन हेडलाइट और एक LED टेललैंप भी है। यह ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स के साथ आई है। इसका वजन 235 किलोग्राम है और इसमें 20-लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया है।

Image Courtesy: Internet


698cc इंजन कैपेसिटी के साथ आ रही है न्यू बाइक-

नई बेनेली TRK 702 और TRK 702 X में समान 698cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 76hp की अधिकतम पावर और 68.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।यह बाइक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकती है। वहीं, मात्र 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला 5.0-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।जानिए सारे नए फीचर्स-

राइडर की सुरक्षा का ध्यान और 2023TRK 702 को सड़कों पर बेहतरीन संचालन प्रदान करने के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।वहीं, इस बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए आगे की तरफ इसमें 50mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्ट करने योग्य मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। यह एक टूरिंग बाइक है और इसे खास लॉन्ग-राइड्स के लिए डिजाइन किया गया है।


 इनकी कीमत के क्या हैं अनुमान?

बेनेली TRK 702 और TRK 702 X की कीमत और उपलब्ध्ता की जानकारी इनके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।






Comments

Popular posts from this blog

परवीन शाकिर के मशहूर शेर

"याद है क्या अभी भी तुमको"- "कविता"- BY SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

It was snapped in half' - Maxwell explained about his injury