जल्दी ही मिलेगा अक्षय कुमार को भारतीय पासपोर्ट, साल भर में चार फिल्में करने पर भी बोले एक्टर अक्षय



अक्षय कुमार पर अकसर उनकी कनाडाई नागरिकता के लिए सवाल उठाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है।अब एक कार्यक्रम में उन्होंने इसपर अपनी बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कर चुके हैं और यह उन्हें जल्द ही मिल जाएगा।इसके अलावा उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम करने को लेकर घेरे जाने पर भी अपना जवाब दिया।

अक्षय कुमार को बहुत जल्दी मिलेगा इंडियन पासपोर्ट

हिन्दुस्तान टाइम्स के एक कार्यक्रम में अक्षय ने कहा कि कनाडाई पासपोर्ट होने से वह कम भारतीय नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कनाडाई पासपोर्ट क्यों लिया यह एक अलग मसला है।अक्षय ने बताया कि भारतीय पासपोर्ट के लिए वह आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि, इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से प्रक्रिया धीमी हो गई, लेकिन अब जल्द ही उन्हें अपना भारतीय पासपोर्ट मिलने वाला है।

Comments

Popular posts from this blog

"याद है क्या अभी भी तुमको"- "कविता"- BY SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

परवीन शाकिर के मशहूर शेर

धर्मवीर भारती के 10 विचार, पढ़िए उनके उपन्यास से खोजे गए प्रेरक विचार