IPL में Jason Behrendorff को Mumbai Indians ने खरीदा, RCB से किया Trade
![]() |
| Image Courtesy : internet |
Indian Premier League (IPL) 2023 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ शामिल कर लिया है। MI ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से ट्रेड करके अपने साथ जोड़ा है। बता दें वह इससे पहले भी लीग में MI का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। IPL ने आधिकारिक तौर पर बेहरेनडॉर्फ के ट्रेड की जानकारी दी है।इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
IPL ने इस बारे में आधिकारिक बयान जारी करके कहा, "ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज Jason Behrendorff को आगामी IPL सीजन 2023 के लिए RCB से MI में ट्रेड किया गया है। उन्हें RCB द्वारा 2022 की नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा गया था। IPL 2023 के अगले संस्करण में वह MI का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह इससे पहले MI की ओर से पांच मैच खेल चुके हैं।"
बेहरेनडॉर्फ पिछले पांच साल से IPL का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने इनमें से चार साल बेंच पर बिताए हैं। वह 2018 से 2020 तक मुंबई के साथ थे लेकिन उन्हें सिर्फ 2019 सीजन में खेलने का मौका मिला था। उस साल उन्होंने पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे।2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें Josh Hazlewood के रिप्लेसमेंट रूप में अपने साथ जोड़ा था। वहीं IPL 2022 से पहले उन्हें RCB ने खरीदा था।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडॉर्फ ने 2017 में भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में नौ टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.71 की औसत और 8.50 की इकॉनमी रेट से सात विकेट हासिल किए हैं। वह आखिरी बार 2021 में कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।उन्होंने अब तक कुल 105 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 117 विकेट अपने नाम किए हैं।
MI ने पिछले सीजन के पहले आठ मैच लगातार गंवा दिए थे और इसके साथ ही प्ले-ऑफ में जाने की उनकी उम्मीदें भी समाप्त हो चुकी थीं।इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैच जीतते हुए वापसी के कुछ संकेत दिए थे। हालांकि, अगले चार में से दो मैच गंवाने के साथ ही उनका सीजन 10 हार के साथ समाप्त हुआ।लखनऊ और कोलकाता ने MI को IPL 2022 में दो-दो बार हराया।


Comments
Post a Comment